आगरा में पुलिस ने 130 किलो गांजा और 2375 किलो डोडा किया नष्ट. - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 30 जनवरी 2025

आगरा में पुलिस ने 130 किलो गांजा और 2375 किलो डोडा किया नष्ट.

आगरा में पुलिस ने 130 किलो गांजा और 2375 किलो डोडा किया नष्ट.


आगरा की थाना शाहगंज व लोहामंडी पुलिस ने आज 130 किलो गांजा और 2375 किलो से अधिक डोडा को नष्ट कराया. अवैध मादक पदार्थ थानों के मालखानों में रखा गया था जिसे आज कानूनी प्रक्रिया के तहत नष्ट कराया गया.

ऑपरेशन क्लीन के तहत थाना लोहामंडी व थाना शाहगंज के मालखाना में 02 प्रकरणों में रखे अवैध मादक पदार्थ गांजा/ डोडा के नष्टीकरण के लिए थाना शाहगंज और थाना लोहामंडी प्रभारी द्वारा न्यायालय विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (एनडीपीएसएक्ट) आगरा के समक्ष प्रभावी पैरवी करते हुए अवैध मादक पदार्थ गांजा / डोडा के नष्टीकरण के प्राप्त आदेश पर थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा (कुल 130 किलोग्राम) व थाना लोहामंडी पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ डोडा (कुल 2375.400 किलोग्राम) को नष्ट किया गया।

video

Pages