आगरा में हाइवे पर खंदारी से सिकंदरा तक मेट्रो के लिए 21 पिलर बनकर हुए तैयार. - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 30 जनवरी 2025

आगरा में हाइवे पर खंदारी से सिकंदरा तक मेट्रो के लिए 21 पिलर बनकर हुए तैयार.

आगरा में हाइवे पर खंदारी से सिकंदरा तक मेट्रो के लिए 21 पिलर बनकर हुए तैयार. 190 पाइल भी हुए तैयार….


उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा प्रथम कॉरिडोर के शेष ऐलिवेटेड भाग में तेज गति के साथ निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस भाग में अब तक 190 का पाइल का निर्माण पूर्ण कर लिया है। इसके साथ ही अब तक 26 पाइलकैप एवं 21 पिलर का निर्माण किया जा चुका है।


बता दें कि प्रथम कॉरिडोर के शेष ऐलिवेटेड भाग (आईएसबीटी से सिकंदरा) में कुल 654 पाइल, 150 पाइलकैप एवं 150 पियर का निर्माण किया जाना है, जिसमें से अब तक 190 पाइल, 26 पाइलकैप एवं 21 पिलर का निर्माण किया जा चुका है।

इसके साथ ही यूपी मेट्रो द्वारा इस भाग में कुल 124 पियरकैप का परिनिर्माण किया जाना है, जिसमें से अब तक 12 पियरकैप सफलतापूर्वक रखे जा चुके हैं। इस भाग के लिए अरतौनी स्थित कास्टिंग यार्ड में पियरकैप, यू गर्डर आदि की कास्टिंग की जा रही है।

ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा के बीच प्रथम कॉरिडोर में ताज ईस्ट गेट से मनःकामेश्वर मेट्रो स्टेशन तक सफलतापूर्वक मेट्रो का संचालन किया जा रहा है। वहीं, इस कॉरिडोर के शेष भूमिगत भाग में निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। शेष चार भूमिगत स्टेशनों का सिविल निर्माण पहले ही पूरा किया जा चुका है, फिलहाल यहां फिनिशिंग एवं सिस्टम आदि का काम किया जा रहा है। इस भाग में टनल निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है

video

Pages