आगरा में 2—3 फरवरी को बारिश के आसार. दिन का तापमान होगा कम. मौसम में होगा बदलाव
आगरा में मौसम इस समय दो तरह का है. दिन में तेज धूप निकल रही है तो वहीं शाम के समय गलनभरी सर्दी महसूस हो रही है. इसका असर तापमान पर भी है. अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है तो वहीं न्यूनतम तापमान अभी भी 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है.