आगरा में भाजपा के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू. महानगर अध्यक्ष पद पर आए 37 आवेदन. - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 9 जनवरी 2025

आगरा में भाजपा के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू. महानगर अध्यक्ष पद पर आए 37 आवेदन.

आगरा में भाजपा के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू. महानगर अध्यक्ष पद पर आए 37 आवेदन.


आगरा में भाजपा के महानगर अध्यक्ष भानू महाजन हैं और जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह हैं. मंडल अध्यक्ष के बाद अब महानगर अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई है. गुरुवार को भाजपा के महानगर अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए चुनाव अधिकारी मोहित बेनिवाल ने ब्रज क्षेत्र कार्यालय जयपुर हाउस में नामांकन कराए. महानगर अध्यक्ष पद के लिए 37 भाजपा कार्यकर्ताओं ने नामांकन किया है. इसमें वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से लेकर कई पदाधिकारी भी शामिल हैं. इन नामों पर अब स्थानीय स्तर के जनप्रतिनिधियों से चर्चा की जाएगी. इसके बाद चुनाव अधिकारी द्वारा महानगर अध्यक्ष पद के लिए एक पैनल प्रदेश कार्यकारिणी को दिया जाएगा. प्रदेश स्तर पर चर्चा के बाद महानगर अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी.


सर्वसम्मति से महानगर और जिलाध्यक्ष के चयन कराने की कवायद
उन्होंने कहा कि जिस तरह से बड़ी संख्या में नामांकन प्राप्त हुए हैं उससे कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाईदे रहा है.ऐसे ही पदाधिकारी को चुना जाएगा जो कि संगठन को आगे बढ़ाएगा. कवायद की जा रही है कि सर्वसम्मति से महानगर और जिलाध्यक्ष का चयन किया जाए.

video

Pages