एक दिवसीय निःशुल्क रोजगार मेला का आयोजन 20 मार्च को - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 19 मार्च 2025

एक दिवसीय निःशुल्क रोजगार मेला का आयोजन 20 मार्च को

एक दिवसीय निःशुल्क रोजगार मेला का आयोजन 20 मार्च को

रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य-सहायक निदेशक (सेवायोजन)
 
आगरा:-सहायक निदेशक (सेवायोजन) चन्द्रचूड़ दुबे ने अवगत कराया है कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय आगरा द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क रोजगार मेले का आयोजन दिनांक 20-03-2025 को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, आगरा के परिसर में किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 8 कम्पनियों 500 से अधिक तकनीकी एवं गैर तकनीकी पदों हेतु परीक्षा/साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया को संपादित करेंगी। रोजगार मेले में भाग लेने वाले नियोजकों का विवरण तथा रिक्तियों एवं योग्यता से सम्बन्धित जानकारी रोजगार संगम पोर्टल एवं कार्यालय के सूचना पट पर उपलब्ध है।
उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग की ऑफीशियल वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर सर्वप्रथम साईन अप करके साईन-इन करेगें तथा इसके उपरान्त अपनी प्रोफाइल पूर्ण करेंगे। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। यह रोजगार मेला पूरी तरह से निःशुल्क है। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नही होगा।

----------------------

video

Pages