विकास खण्ड बाह मुख्यालय पर, कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण शिविर अब 21 मार्च को
पंजीकृत पात्र लाभार्थी दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आधार कार्ड एवं पासपोर्ट साइज के 02 फोटो के साथ वितरण शिविर में पहुंचकर प्राप्त करें कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण
आगरा:-जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने समस्त दिव्यांगजन को अवगत कराया है कि दिनांक 19.03.2025 को विकास खण्ड बाह के मुख्यालय परिसर में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ०प्र०, लखनऊ के द्वारा संचालित कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, आगरा के कार्यालय द्वारा पूर्व में चिन्हित दिव्यांगजन को लाभान्वित किये जाने हेतु कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन दिनांक 19.03.2025 को किया जाना था जो अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया गया है। उक्त वितरण शिविर का आयोजन अब दिनांक 21.03.2025 को किया जायेगा।
उन्होंने आग्रह किया है कि ऐसे दिव्यांगजन जिनके द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, आगरा द्वारा आयोजित चिन्हांकन शिविरों में पंजीकरण कराया गया है वे अपना अपना दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आधार कार्ड एवं पासपोर्ट साइज के 02 फोटो के साथ वितरण शिविर में उपस्थित होने का कष्ट करे।
----------------------