आगरा। अमेरिका के उप राष्ट्रपति 23 अप्रैल को ताजमहल का दीदार करने आ रहे हैं। उनके साथ उनका परिवार भी रहेगा। मुख्यमंत्री भी उनके स्वागत के लिए आ सकते हैं।
उप राष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस के आगरा में आने को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। बताया यह भी जा रहा है ताजमहल को तीन घंटे से अधिक तक बंद रखा जाएगा। आगरा वायुसेना स्टेशन से लेकर होटल आइटीसी मुगल तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे या नहीं, इसकी अनुमति मांगी गई है। आगरा वायुसेना स्टेशन परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वागत कर सकते हैं। उप राष्ट्रपति परिवार के साथ एक घंटे तक ताजमहल में रहेंगे। ताजमहल के भ्रमण के बाद जैसे ही उप राष्ट्रपति होटल के लिए रवाना होंगे। तब जाकर ताज को पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। उनके आने को लेकर अमेरिका की विभिन्न खुफिया एजेंसियां आगरा में डेरा जमा चुकी हैं।