खेरागढ़ थाना क्षेत्र में एक बालिका साथ दुष्कर्म का मामला - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 19 अप्रैल 2025

खेरागढ़ थाना क्षेत्र में एक बालिका साथ दुष्कर्म का मामला

आगरा। खेरागढ़ थाना क्षेत्र में एक बालिका साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पिता के साथ शुक्रवार की सुबह थाने पहुंचकर बालिका ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर डीसीपी, फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गया।  


गुरुवार की रात बालिका अपने छोटे भाई बहिनो के साथ घर के बाहर सो रही थी। पिता मजदूरी के लिये घर से बाहर गये हुये थे। देर रात एक बजे  आरोपी बालिका को घर के बाहर से उठाकर गांव के बाहर बने देवस्थल के चबूतरों के पीछे ले गया। आरोपित दरिंदगी के बाद नाबालिग को वही छोड़कर भाग गया। बदहवास हालत में नाबालिग घर पहुंची तो बेटी की हालत देखकर स्वजनों के होश उड़ गये। शुक्रवार की सुबह नाबालिग ने पिता मनोज के साथ थाने पर पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

video

Pages