रकाबगंज थाना क्षेत्र में एक ऑटो रिक्शा चलाने वाली महिला के साथ गैंग रेप का मामला - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 19 अप्रैल 2025

रकाबगंज थाना क्षेत्र में एक ऑटो रिक्शा चलाने वाली महिला के साथ गैंग रेप का मामला

आगरा। रकाबगंज थाना क्षेत्र में एक ऑटो रिक्शा चलाने वाली महिला के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया है।

बालूगंज के एक होटल में महिला की बेटी की मदद के नाम पर एक व्यक्ति ने उसे बुलाया था। जब वह कमरे में पहुंची तो वहां दो व्यक्ति थे। दोनों फौजी हैं। महिला का कहना है कमरे में पहुंचते ही उन्होंने उसके ऊपर तमंचा तान दिया और इसके बाद उसके साथ गैंगरेप किया। वही यह धमकी भी दी अगर किसी से कुछ बताया तो जान से मार देंगे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

video

Pages