किसी भी हालात में जाम नहीं लगना चाहिए-पुलिस कमिश्नर आगरा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 2 मई 2025

किसी भी हालात में जाम नहीं लगना चाहिए-पुलिस कमिश्नर आगरा

आगरा में कई जगहों पर जाम की स्थिति आम हो गई है। जहां पर मेट्रो का काम नहीं चल रहा है वहां भी जाम देखने को मिल रहा है। इस बात को लेकर पुलिस कमिश्नर काफी नाराज हैं। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि किसी भी हालत में जाम नहीं लगना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि चौराहों पर ठेल वालों का कब्ज रहता है। अगर उन्हें निरीक्षण के दौरान किसी भी चौराहे पर ठेल मिल गई तो वहां के थाना प्रभारी की खैर नहीं है।


पिछले कुछ दिनों से आगरा शहर में लोग जाम से परेशान हैं। भीषण गर्मी में जाम में फंसने के बाद वह काफी परेशान होते हैं। जिन जगहों पर मेट्रो का काम चल रहा है। वहां तो जाम लगने की स्थिति समझ में आती है, लेकिन जहां पर काम नहीं चल रहा है वहां पर भी जाम लगने लगने के बाद ट्रैफिक पुलिस और थाना पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े होते हैं। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने गुरुवार को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी हालत में जाम नहीं लगना चाहिए। चौराहे साफ नजर आने चाहिए। चौराहा पर लगने वाली ठेलों को हटाया जाए। छीपीटोला, बालूगंज में भी जाम लगने पर वह नाराज हुए हैं। इसके बाद गुरुवार को दिनभर ट्रैफिक पुलिस कर्मी बाजार में दौड़ते रहे। इसका असर यह रहा कि वहां जाम नहीं लगा। पुलिस कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिए हैं जो लोग तेजी से वाहन चलाते हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।

video

Pages