भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने की प्रेस वार्ता ,मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां बताई - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 12 जून 2025

भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने की प्रेस वार्ता ,मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां बताई

आगरा। मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर केंद्र सरकार की उपलब्धियां के प्रचार प्रसार के लिए आगरा में हो रहे कार्यक्रम में भाग लेने आए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने पत्रकार वार्ता में आज कहा कि इंडी गठबंधन नाम रख लेने से कुछ नहीं होता है। यह नाम तो इंडी गठबंधन रख लेते हैं, लेकिन उनके दिल में पाकिस्तान के प्रति हमदर्दी है। उन्होंने कहा ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीनी डिफेंस कंपनी के स्टॉक गिरे हैं। वहीं उसके विपरीत भारत की डिफेंस कंपनी के स्टॉक बढ़े हैं। 


पाकिस्तान के पहलगाम पर हमले के बाद संसदीय दलों की विदेश यात्रा पर उन्होंने कहा कि दलों के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री को जानकारी दी है। यह देश की एकता व सर्वसमावेशता का प्रतीक बनकर उभरा है। कोलंबिया ने भी अपना बयान बदला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता कराने के बयान पर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि ट्रम्प अपना स्पष्टीकरण दे चुके हैं।
बिहार व पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव पर उन्होंने कहा कि, गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दोनों राज्यों का दौरा किया है। दोनों जगह भाजपा की सरकार बनेगी। बांग्लादेश के हालातों और शेख हसीना को सौंपे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह निर्णय विदेश मंत्रालय करेगा। बांग्लादेश के नागरिकों के साथ उनकी सहानुभूति है। बांग्लादेश में सेना और खालिदा जिया चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन यूनुस इससे इनकार कर रहे हैं। केवल जमात-ए-इस्लामी और कट्टरपंथी मना कर रहे हैं। देश के कट्टरपंथी दलों के लिए बांग्लादेश एक नजीर है। उन्होंने कहा कि आपरेशन सिंदूर के बाद देश की साफ्ट छवि बदली है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ही ऐसा देश है जहां हार के बाद फील्ड मार्शल बनाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 11 साल पूरे हो गए हैं। देश के इतिहास में यह 11 वर्ष का समय बदली हुई सरकार का नहीं बल्कि बदले हुए युग का प्रतीक है। मोदी सरकार ने पढ़ाई, कमाई और दवाई की व्यवस्था को मजबूत किया है। पत्रकार वार्ता में राज्यसभा सांसद नवीन जैन, जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता आदि शामिल रहे।

video

Pages