वार्ड नंबर 34,आनंदी भैरो, मऊ स्थित नाथ संप्रदाय के प्राचीन मंदिर एवं गुरुद्वारा गुरु का ताल आगरा का होगा पर्यटन विकास
केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफ़ेसर एस पी सिंह बघेल के प्रस्ताव पर पर्यटन मंत्री ने लगाई मुहर
गुरुद्वारे और हमारे मंदिर हमारी संस्कृति श्रद्धा और आस्था के केंद्र जिनका पर्यटन विकास जरूरी है प्रोफेसर एस पी सिंह बघेल
आगरा। केंद्र सरकार के राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल के प्रस्ताव पर मोहर लगाते हुए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने आगरा के नाथ संप्रदाय के प्राचीन मंदिर एवं गुरुद्वारा गुरु का ताल आगरा के पर्यटन विकास की घोषणा की है।आगरा ब्रज की एक धार्मिक नगरी है जिसमें देश भर से श्रद्धालु गुरु गोविंद सिंह जी की पावन स्थली गुरुद्वारा गुरु का ताल आगरा,शिव मंदिरों,राधा स्वामी मठ मंदिर,खाटू श्याम जी मंदिर सहित विभिन्न धर्मस्थल है।
आनंदी भैरो, मऊ स्थित नाथ संप्रदाय के मंदिर के पुनरुद्धार और समग्र विकास से भक्तों को सावन के महीने में एक बड़ा तोहफा मिला है।गुरु तेग बहादुर जी के 350 वे बलिदान दिवस पर आगरा स्थित गुरुद्वारा गुरु का ताल को मिला यह तोहफा पंजाबी,सिख और सिंधी समाज के लिए बहुत ही खुशी देने वाला है।
माननीय राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल के प्रस्ताव पर उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की को धन्यवाद देते हुए आगरा के नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है।गुरुद्वारा गुरु का ताल प्रमुख बाबा प्रीतम सिंह,पंजाबी सभा महानगर आगरा अध्यक्ष सर्व प्रकाश कपूर,भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता,दिगम्बर सिंह धाकरे,उपेंद्र सिंह लवली,संजीव कपूर,नीतेश अग्रवाल,रोहित कत्याल,नवीन गौतम,गौरव शर्मा,एवं आगरा लोकसभा के सभी धर्मप्रेमियों,महंतो,सामाजिक एवं राजनीतिक व्यक्तियों ने हर्ष व्यक्त किया है