आगरा में गुरुवार सुबह से हुई झमाझम बारिश से कई जगह पर जलभराव हो गया। - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 1 अगस्त 2025

आगरा में गुरुवार सुबह से हुई झमाझम बारिश से कई जगह पर जलभराव हो गया।

आगरा में गुरुवार सुबह से हुई झमाझम बारिश से कई जगह पर जलभराव हो गया। इस वजह से लोगों को निकलने में काफी परेशानी हुई। सभी नगर निगम को कोसते हुए नजर आए। वह यह भी बोल रहे थे यह कैसी स्मार्ट सिटी है। 

बुधवार दोपहर के बाद से बारिश का दौर जारी है। गुरुवार सुबह से भी झमाझम बारिश शुरू हो गई। शहर के कई प्रमुख क्षेत्र में जल भराव हो गया। गलियों में पानी भर गया। नालिया लबालब होकर सड़कों पर बहने लगी। चंद घंटे की बारिश में लोग परेशान हो गए। बारिश से दयालबाग, खंदारी, सदर, ग्वालियर रोड, कमला नगर, बल्केश्वर, मुगल रोड, वाटर वर्क्स लाल मस्जिद रोड, ट्रांसयमुना, टेढ़ी बगिया, पंचकुइयां, फाउंड्री नगर, अलबतिया रोड, अवधपुरी, मारुति एस्टेट, लोहामंडी-सेंट जोंस रोड, बेलनगंज, बोदला, आवास विकास कॉलोनी, गुरुद्वारा गुरु का ताल आदि के सामने  जलभराव से लोग ज्यादा परेशान नजर आए।

video

Pages