न्यू आगरा थाना पुलिस की वजह से एक हादसा होने से बच गया। - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 22 अक्टूबर 2025

न्यू आगरा थाना पुलिस की वजह से एक हादसा होने से बच गया।

आगरा। न्यू आगरा थाना पुलिस के द्वारा कुछ दिनों पहले नगला पदी में एक हार्डवेयर की दुकान के अंदर अवैध रूप से रखे गए दो हजार किलो पटाखे ज़ब्त किए थे। आज सुबह उसी दुकान में आग लग गई। हर कोई यही बोल रहा है अगर पुलिस के द्वारा अवैध रूप से रखे गए पटाखे जब्त नहीं किए गए होते तो कई घर धमाके की चपेट में आते और जनहानि हो सकती थी। न्यू आगरा थाना पुलिस की वजह से यह हादसा होने से बच गया।

नगला पदी में इंस्पेक्टर राजीव कुमार त्यागी के द्वारा 12 अक्टूबर को हरेंद्र की हार्डवेयर की दुकान में अवैध पटाखा होने की सूचना पर छापा मारा गया था। यहां से अवैध रूप से भंडारण किए हुए करीब 2000 किलो पटाखे जब्त किए थे। मौके से एक महिला जिसका नाम पूनम चौरसिया था उसे गिरफ्तार किया गया था। हरेंद्र और राहुल सोलंकी फरार हो गए थे। आज सुबह उसी दुकान में किसी कारणवश आग लग गई। घर में उस समय कोई मौजूद नहीं था। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। क्षेत्र के लोग यही बोल रहे हैं कि अगर पुलिस ने पटाखे जब्त नहीं किए होते तो दुकान के अंदर आज भी पटाखे रखे होते तब बड़ा धमाका हो सकता था। कई परिवार चपेट में आ सकते थे

video

Pages