आगरा। ट्रान्स यमुना थाना क्षेत्र में एक चोर ने पुलिस को चुनौती दी है। उसने 24 घंटे में कई घरों में चोरी को अंजाम दिया। दो घरों से तो 60 लाख की चोरियां की है। चोरियों से क्षेत्र में दहशत का माहौल फैल गया है। चोर सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। त्योहार पर हुई चोरी की घटना से पुलिस के गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विकास नगर में उमेश वर्मा रहते हैं। वह जल निगम में इंजीनियर के पद से रिटायर्ड है। उन्होंने बताया कि वह सुबह उठे तो उन्होंने देखा कि उनकी अलमारी का ताला टूटा हुआ था। उसमें से सोने और चांदी के आभूषण सहित नगदी गायब थी। उन्होंने बताया कि चोर करीब 276 ग्राम सोने के जेवरात और दो किलो चांदी ले गया है। इसके साथ ही 60000 कैश भी चोरी करके ले गया है। सोने और चांदी के आभूषण की कीमत करीब 40 लाख रुपए है। इसके बाद चोर ने प्रकाश पुरम के रहने वाले अमित कुमार के घर में भी चोरी की। अमित कुमार ने बताया कि उन्होंने दिवाली की रात पूजन करने के लिए अलमारी में से आभूषण निकाले थे। पूजा के बाद जेवर तो अलमारी में रख दिए थे लेकिन नगदी मंदिर में ही छोड़ दी थी। रात में करीब 3:00 बजे चोर छत के रास्ते से आया और 200000 कैश और जेवर ले गया। करीब 20 लाख रुपए का सामान वह ले गया है। एक रिटायर दरोगा के घर से भी चोर ने 12000 चुरा लिए हैं। एक अन्य घर में भी वह घुसा वहां परिवार ने सुबह देखा बक्सा खुला हुआ था। हालांकि उस बक्से में कुछ नहीं था