निर्मित मिठाईया, नमकीन, खाद्य तेल एवं वनस्पति, घी, रंगीन मीठे खिलौने व अन्य खाद्य पदार्थ आदि की बिक्री पर रोकथाम हेतु की गयी प्रवर्तन कार्यवाही - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 18 अक्टूबर 2025

निर्मित मिठाईया, नमकीन, खाद्य तेल एवं वनस्पति, घी, रंगीन मीठे खिलौने व अन्य खाद्य पदार्थ आदि की बिक्री पर रोकथाम हेतु की गयी प्रवर्तन कार्यवाही

आगरा:-आयुक्त महोदया खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ0प्र0 लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदय लखनऊ के निर्देश के क्रम में दीपावली एवं भाईदूज पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य पदार्थो खोया, पनीर, दूध एवं दुग्ध पदार्थ से निर्मित मिठाईया, नमकीन, खाद्य तेल एवं वनस्पति, घी, रंगीन मीठे खिलौने व अन्य खाद्य पदार्थ आदि की बिक्री पर रोकथाम हेतु की गयी प्रवर्तन कार्यवाही के तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों/स्थलों का निरीक्षण करते हुए नमूने संग्रहित किये गये । संग्रहित नमूनो का विवरण निम्नवत् है-
• बी.के. एग्रो, खेरागढ़, आगरा से सरसों का तेल का नमूना संकलित किया गया एवं 2000 ली० सरसों का तेल मूल्य 3,10,000/- जब्त किया गया |
• माँ दुर्गा स्वीट कार्नर, ग्वालियर रोड, सेवला आगरा से बर्फी का नमूना संग्रहीत किया गया एवं 40 किग्रा. रंगीन बूंदी मूल्य 4800/- नष्ट कराया गया |
• शंकर सुमन, 100 फुटा रोड, दयालबाग, आगरा से सरसों के तेल के 02 नमूने संग्रहीत किये गये |
• के.पी. आनंद प्रोविजन स्टोर, सेवला सेमरी रोड, आगरा से काबुली चना का नमूना संग्रहीत किया गया |
• अतुल डेयरी, नामनेर, आगरा से पनीर का नमूना संग्रहीत किया गया |
• श्री राम मिष्ठान भण्डार, नामनेर आगरा से बर्फी का नमूना संग्रहीत किया गया |
• महिमा इंटरप्राईजेज, लिंकरोड, नुनहाई आगरा से सरसों का तेल का नमूना संग्रहीत किया गया |
• हरी चटनी रेस्टोरेंट, नेहरु नगर, आगरा से पनीर का नमूना संग्रहीत किया गया |
• गजेन्द्र जैन रुनकता आगरा से बेसन लड्डू का नमूना संग्रहीत किया गया |
• धीरज गुप्ता, रुनकता, आगरा से बेसन लड्डू का नमूना संग्रहीत किया गया |
• इस प्रकार उपरोक्त प्रतिष्ठानों से कुल 11 नमूने संग्रहित कर विश्लेषण हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया गया है रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही संचालित की जाएगी ।
• जनपद के विभिन्न क्षेत्रो में खाद्य प्रतिष्ठानो के निरीक्षण के दौरान मौके पर पायी गयी कमियो लगभग 5 प्रतिष्ठानो को चेतावनी देते हुए इप्रूवमेंट नोटिस जारी की जा रही है ।
• खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा दिनांक 17.10.2025 को 2000 ली० खाद्य सामग्री (सरसों का तेल) मूल्य 3,10,000/- जब्त की गयी |
• खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा दिनांक 17.10.2025 को 40 किग्रा. खाद्य सामग्री ( रंगीन बूंदी ) मूल्य लगभग 4,800/- नष्ट करायी गयी |
                                                           
               

video

Pages