आगरा में 14 दिसंबर को निकलेगा विशाल नगर कीर्तन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025

आगरा में 14 दिसंबर को निकलेगा विशाल नगर कीर्तन

आगरा में 14 दिसंबर को निकलेगा विशाल नगर कीर्तन

आगरा में 14 दिसंबर को सरबंस दानी दशम पातशाह श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व से पूर्व एक विशाल और भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा माईथान से प्रातः 11 बजे प्रारंभ होकर ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु का ताल पर समाप्त होगा।

नगर कीर्तन का मुख्य आकर्षण संत सिपाही रंजीत अखाड़ा द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सिख मार्शल आर्ट गतका की अद्भुत प्रस्तुति रहेगी। अखाड़े के प्रशिक्षु पिछले कई दिनों से गुरु का ताल परिसर में लगातार रिहर्सल कर रहे हैं।

इस वर्ष नगर कीर्तन में महिलाओं और बालिकाओं की सहभागिता गतका परंपरा को नई दिशा दे रही है। गतका प्रदर्शन में लाठी, तलवार, ढाल, खंजर, नेजे, बरछी से लेकर 1 फुट की कृपान से 10 फुट की विशाल तलवार तक के शस्त्रों का प्रदर्शन किया जाएगा।

video

Pages