हनुमान सेना के अभ्यास वर्ग का आयोजन, आशीष शर्मा नगर अध्यक्ष एत्मादपुर बने
आगरा। रविवार को कलवारी आगरा में हनुमान सेना के अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। जिसमें कई लोगों को सदस्यता प्रदान की गई। जिसमें कई पदाधिकारी इस अवसर में शामिल हुए। और उन्हें अपने कर्तव्यनिष्ठ कार्य करने की आवश्यकता प्रदान कराई गई। राष्ट्रीय संरक्षक अमित चौधरी, राष्ट्रीय संरक्षक अविनाश राणा, प्रदेश अध्यक्ष सतीश शिवाजी, प्रदेश महामंत्री ज्ञानेंद्र फौजदार, प्रदेश अध्यक्ष युवा वाहिनी रोहित चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण वीर सिंह, प्रदेश मंत्री समरवीर सिंह सिकरवार , जिला अध्यक्ष युवा जय दीप बजरंगी सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हनुमान सेना प्रदेश कार्यकारिणी की सहमति से आशीष शर्मा को नगर अध्यक्ष एत्मादपुर हनुमान सेना बनाया गया।