आगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुंडा एक्ट में अभियुक्त को 06 माह के लिए किया गया जिला बदर - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 28 फ़रवरी 2026

आगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुंडा एक्ट में अभियुक्त को 06 माह के लिए किया गया जिला बदर

आगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुंडा एक्ट में अभियुक्त को 06 माह के लिए किया गया जिला बदर

जनपद आगरा:-जिले की थाना डौकी पुलिस टीम द्वारा गुंडा एक्ट की कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को 06 माह के लिए जिला बदर किया गया है। कमिश्नरेट आगरा में वारण्टी, इनामिया, वांछित आदि अभियुक्तगण पर लगातार कार्यवाही हेतु पुलिस आयुक्त, कमिश्रेट आगरा के निर्देशन में अभिषेक अग्रवाल पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन के कुशल नेतृत्व में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

अपर पुलिस आयुक्त कमिश्रेट आगरा के आदेशानुसार थाना डौकी पुलिस टीम द्वारा शनिवार को गुंडा एक्ट में दिलीप उर्फ बंटा पुत्र ऊदल सिंह को अग्रिम 06 माह के लिए जिला बदर किया गया। अग्रिम 06 माह तक उपरोक्त अभियुक्त जनपद आगरा की सीमाओं में प्रवेश नहीं कर सकेगा।

अभियुक्त दिलीप उर्फ बंटा पुत्र ऊदल सिंह निवासी ग्राम गेहनू थाना डौकी कमिश्रेट आगरा का निवासी है।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुनीत शर्मा, उ0नि0 कपिल तोमर, उ0नि0 शुभम कुमार, है0का0 जितेन्द्र सिंह व है0 का0 देवेन्द्र सिंह चौहान थाना डौकी, कमिश्रेट आगरा शामिल थे।

video

Pages