ट्रान्सफार्मर का तार व तेल चोरी करने वाले 08 शातिर अभियुक्तगण गिरफ्तार
आगरा - थाना डौकी पुलिस टीम, सर्विलांस सेल व एसओजी टीम पूर्वी जोन कमिश्नरेट आगरा द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये ट्रान्सफार्मर का तार व तेल चोरी करने वाले 08 शातिर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से 62.4 किलोग्राम तांबे का तार, 07 अदद रिंच, 07 अदद पाने, 01 अदद पेंचकस, 01 अदद प्लास, 01 अदद पाइप रिच, 01 अदद एडजेसटेबल गुटका, 01 गुट्का चाबी, 01 अदद आरी मय ब्लेड 10 आरी पत्ता, 01 अदद लोहे की रोड, 01 अदद जोइंट प्लायर, 6500/-रूपये एवं 02 अदद कार (घटना में प्रयुक्त), 01 अदद अवैध तमंचा मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 अदद अवैध तमंचा मय 01 अदद खोखा कारतूस 12 बोर बरामद किया है।