नाबालिग युवती के अपहरण का मामला: आरोपी युवक गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 7 फ़रवरी 2026

नाबालिग युवती के अपहरण का मामला: आरोपी युवक गिरफ्तार

नाबालिग युवती के अपहरण का मामला: आरोपी युवक गिरफ्तार

आगरा - थाना डौकी क्षेत्र में नाबालिग युवती के अपहरण की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की तत्परता से अपहृत युवती को पहले ही सकुशल बरामद कर लिया गया था।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 3 फरवरी 2026 को एक व्यक्ति द्वारा थाना डौकी पर तहरीर दी गई कि 2 फरवरी 2026 की शाम करीब 7 बजे उसकी नाबालिग पुत्री को अनिल पुत्र भगवान सिंह निवासी धिमश्री, थाना शमशाबाद, बहला-फुसलाकर भगा ले गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी और अपहृता की बरामदगी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर लगातार दबिशें दीं।

पुलिस टीम की सक्रियता का परिणाम रहा कि दिनांक 3 फरवरी 2026 को ही अपहृत नाबालिग युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद आरोपी की तलाश तेज कर दी गई। 6 फरवरी 2026 को थाना डौकी पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने वाजिदपुर चौराहे से अभियुक्त अनिल पुत्र भगवान सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त धिमश्री, थाना शमशाबाद का निवासी बताया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है। इस कार्रवाई का नेतृत्व थानाध्यक्ष डौकी सुनीत शर्मा द्वारा किया गया।

video

Pages