आगरा:आज रविवार को प्रातः 10.00 बजे से प्राथमिक विद्यालय नगला बूढ़ी नगर क्षेत्र आगरा में किया जा रहा "RTE एडमिशन प्रोत्साहन मेला" का आयोजन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 15 फ़रवरी 2026

आगरा:आज रविवार को प्रातः 10.00 बजे से प्राथमिक विद्यालय नगला बूढ़ी नगर क्षेत्र आगरा में किया जा रहा "RTE एडमिशन प्रोत्साहन मेला" का आयोजन

आज रविवार को प्रातः 10.00 बजे से प्राथमिक विद्यालय नगला बूढ़ी नगर क्षेत्र आगरा में किया जा रहा "RTE एडमिशन प्रोत्साहन मेला" का आयोजन

03 वर्ष से 07 वर्ष तक के बच्चों को उक्त योजना के अन्तर्गत लाभान्वित किए जाने हेतु मेले में आकर कराएं पंजीकरण

आगरा:-उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार (आर०टी०ई०) 2009 की धारा-12 (1) (सी) के अन्तर्गत गैर सहायतित मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत कोटे के अन्तर्गत दुर्बल आय वर्ग एवं अलाभित समूह के बच्चों को ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से निःशुल्क प्रवेश दिलाए जाने की प्रक्रिया गतिमान है। उक्त के क्रम में ही योजना के प्रचार-प्रसार एवं अधिक से अधिक पात्रों को उक्त योजना से लाभान्वित किए जाने के दृष्टिगत दिनांक 15.02.2026 दिन रविवार की प्रातः 10.00 बजे से प्राथमिक विद्यालय नगला बूढ़ी नगर क्षेत्र आगरा में "RTE एडमिशन प्रोत्साहन मेला" का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग की टीम के द्वारा मौके पर ही पात्रों के बच्चों के गैर सहायतित मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में उक्त योजना के अन्तर्गत निःशुल्क प्रवेश हेतु पंजीकरण भी कराया जाएगा। पात्रता की श्रेणी में आने वाली क्षेत्रीय जनता से अपील है कि 03 वर्ष से 07 वर्ष तक के बच्चों को उक्त योजना के अन्तर्गत लाभान्वित किए जाने हेतु मेले में आकर पंजीकरण कराएं।
............

video

Pages