आगरा में भारत विकास परिषद निकुंज शाखा ने रचा इतिहास: 1000 यूनिट रक्त संग्रह
आगरा में भारत विकास परिषद निकुंज शाखा ने अपने 13वें महा रक्तदान शिविर में रिकॉर्ड 1000 यूनिट रक्त संग्रह कर नया कीर्तिमान बनाया। यह शिविर कमला नगर स्थित अग्रसेन सेवा सदन में आयोजित हुआ, जिसमें शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर का शुभारंभ केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, राज्यसभा सदस्य नवीन जैन, राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से किया। परिषद के 98 सदस्यों ने प्रत्येक सदस्य के साथ पाँच रक्तदाताओं को जोड़ने की योजना बनाई, जो बेहद सफल रही।
इस वर्ष महिलाओं और युवाओं की भागीदारी पिछले वर्षों की तुलना में अधिक रही। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं अल्पाहार भेंट कर सम्मानित किया गया। एकत्रित रक्त समर्पण ब्लड बैंक के अध्यक्ष योगेश कंसल को सौंपा गया, ताकि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों एवं आपातकालीन स्थिति में मरीजों की मदद की जा सके।