आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बड़ी कार्रवाई: शाहगंज थाना प्रभारी निलंबित
आगरा पुलिस कमिश्नरेट में अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस कमिश्नर ने थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक वीरेश पाल गिरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर डीसीपी सिटी के आदेश की अवहेलना का आरोप है, जिसमें सिपाही सनी मलिक को लाइन हाजिर करने के बावजूद थाने से रिलीव नहीं किया गया।
सिपाही सनी मलिक पर अवैध हिरासत और वसूली के आरोप लगे थे। डीसीपी सिटी ने उन्हें लाइन हाजिर करने के आदेश दिए थे, लेकिन थाना प्रभारी ने आदेश का पालन नहीं किया। पुलिस कमिश्नर ने 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत यह कदम उठाया है।