आगरा में दर्दनाक हादसा: नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रोला ने ली युवक की जान
आगरा में नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक कैंटर चालक की मौत हो गई। कैंटर चालक सोनू दुबे (34) लखनऊ से होर्डिंग का माल लेकर गोवर्धन जा रहे थे, तभी आगरा के ट्रांसयमुना कॉलोनी फेज-2 स्थित गंगाराम हॉस्पिटल के सामने नेशनल हाईवे पर खड़े क्षतिग्रस्त ट्रेलर से उनकी कैंटर टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सोनू दुबे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।