आगरा में 11 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
आगरा - नाई की मंडी थाना पुलिस ने फुटवियर शोरूम में हुई 11 लाख रुपये की सनसनीखेज चोरी का सफल खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि चोरी का मास्टरमाइंड कोई बाहरी नहीं, बल्कि दुकान में काम करने वाला कर्मचारी राहुल ही निकला।
पुलिस ने बताया कि घटना 31 जनवरी की रात की है, जब नाई की मंडी क्षेत्र स्थित चिराग फुटवियर शोरूम को निशाना बनाया गया। चोरों ने शोरूम की छत का गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गल्ले में रखे 11 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। वारदात से पहले और बाद में पहचान छिपाने के इरादे से सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए।
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को शक दुकान के कर्मचारी राहुल पर हुआ। कड़ी पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की साजिश रचने की बात कबूल कर ली।