फिल्म 'घूसखोर पंडित' के खिलाफ आगरा में जोरदार प्रदर्शन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 8 फ़रवरी 2026

फिल्म 'घूसखोर पंडित' के खिलाफ आगरा में जोरदार प्रदर्शन

फिल्म 'घूसखोर पंडित' के खिलाफ आगरा में जोरदार प्रदर्शन

आगरा में फिल्म 'घूसखोर पंडित' के खिलाफ ब्राह्मण समाज ने जोरदार प्रदर्शन किया। परशुराम चौक पर लोगों ने अर्धनग्न होकर, चोटी खोलकर और शंख बजाते हुए फिल्म के नाम और कथानक के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना है कि फिल्म में पंडित समाज और सनातन धर्म की छवि को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है, जो स्वीकार्य नहीं है ।

प्रदर्शनकारियों का दावा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान ले लिया है, इसलिए फिल्म रिलीज नहीं होगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर फिल्म पर रोक नहीं लगाई गई, तो वे सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे और कानूनी कार्रवाई भी करेंगे ।

ब्राह्मण समाज के मदन मोहन शर्मा ने कहा कि यह प्रदर्शन सरकार और प्रशासन को जगाने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर फिल्म इसी नाम से या नाम बदलकर भी रिलीज की गई, तो समाज सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगा और मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।

video

Pages