यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अधिकारियों की बैठक
मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अधिकारियों ने बैठक की। मण्डलायुक्त नगेन्द्र प्रताप और डीआईजी शैलेश कुमार पाण्डेय ने मांट टोल प्लाजा पर यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी और मथुरा जिला प्रशासन के साथ बैठक की।
बैठक में निर्देश दिए गए कि:
- आगरा-नोएडा एक्सप्रेसवे पर चलने वाले भारी वाहनों के परमिट की वैधता की जांच की जाए
- बिना परमिट वाले वाहनों को एक्सप्रेसवे से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाए
- टोल पर स्कैनर और वाहन परमिट डाटाबेस सॉफ्टवेयर लगाया जाए
- ओवरलोड और ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ जुर्माना सहित कड़ी कार्रवाई की जाए
- एक्सप्रेसवे के किनारे आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए कैटर कैचर वाहनों का उपयोग किया जाए
- पूरे एक्सप्रेसवे को सीसीटीवी कैमरे से आच्छादित किया जाए