आगरा ट्रान्स यमुना पुलिस ने 12 घंटे में चोरी का किया खुलासा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2026

आगरा ट्रान्स यमुना पुलिस ने 12 घंटे में चोरी का किया खुलासा

आगरा ट्रान्स यमुना पुलिस ने 12 घंटे में चोरी का किया खुलासा

आगरा के थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी के 02 मोबाइल फोन और 500/- रुपये बरामद हुए हैं।

अभियुक्त की पहचान अमन पुत्र लाल मोहम्मद निवासी इस्लाम नगर टेडी बगिया थाना ट्रान्स यमुना जनपद आगरा के रूप में हुई है। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने पड़ोसी के घर में छत के रास्ते से घुसकर 02 मोबाइल फोन और 1,000/- रुपये चोरी किए थे। अभियुक्त ने चोरी के 500 रुपए अपने शौक-मौज में खर्च कर दिए थे।

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना ट्रांसयमुना पर मु0अ0सं0-47/2026 धारा 305 (ए)/317 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही कर दी है ।

video

Pages