ताज महोत्सव 2026: पुरानी साड़ियों को मिलेगा नया रूप और रंग - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2026

ताज महोत्सव 2026: पुरानी साड़ियों को मिलेगा नया रूप और रंग

ताज महोत्सव 2026: पुरानी साड़ियों को मिलेगा नया रूप और रंग

आगरा:-ताज महोत्सव 2026 में आपकी पुरानी बनारसी और सिल्क की साड़ियों को नया रूप और रंग मिलेगा। 21 से 26 फरवरी तक आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में देश के जाने-माने फैशन डिजाइनर्स इन साड़ियों को रीडिजाइन कर पारंपरिक और आधुनिक परिधानों में ढालेंगे।

वर्ल्ड डिजाइनिंग फोरम द्वारा चार हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रांतों से आए बुनकर और आर्टीज़न्स अपनी कला का लाइव प्रदर्शन करेंगे। कानपुर से लेदर एम्बेलिशमेंट और इम्बॉस वर्क के विशेषज्ञ कारीगर, कच्छ से प्राकृतिक रंगाई की परंपरा को जीवित रखने वाले नेचुरल डाइंग विशेषज्ञ, और जरी और ज़र्दोज़ी के अनुभवी आर्टीज़न्स अपनी तकनीकों का प्रत्यक्ष प्रदर्शन करेंगे।

इस आयोजन का उद्देश्य केवल शिल्प प्रदर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश के स्थानीय कारीगरों और बुनकरों को प्रशिक्षण देना और उनके साथ कौशल साझा करना भी है, जिससे वे नए बाजार और आधुनिक डिज़ाइन समझ के साथ आगे बढ़ सकें।

वर्ल्ड डिजाइनिंग फोरम के सीईओ अंकुश अनामी ने बताया कि ताज महोत्सव 2026 में वर्ल्ड डिजाइनिंग फोरम की भागीदारी भारतीय शिल्प, हथकरघा और फैशन को एक साझा मंच पर लाने की एक ऐतिहासिक पहल है। कार्यक्रम के दौरान दर्शक स्वयं देख सकेंगे कि किस प्रकार पारंपरिक बनारसी साड़ी को आधुनिक फैशन परिधान में बदला जाता है।

video

Pages