आगरा में औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई: फुब्बारा दवा मार्केट में 15 टीमों ने मारा छापा
आगरा के फुब्बारा दवा मार्केट में रविवार शाम 4 बजे औषधि विभाग की 15 टीमों ने एक साथ छापा मारा। सहायक औषधि आयुक्त अतुल उपाध्याय के नेतृत्व में कई जिलों के ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने माहेश्वरी मार्केट और फुब्बारा दवा बाजार में जांच की। टीम ने खरीद और बिक्री का रिकॉर्ड देखा और संदिग्ध दवाओं की जांच की। यह कार्रवाई मुख्यालय लखनऊ के निर्देश पर की जा रही है, जिसमें संदिग्ध और नारकोटिक्स दवाओं की बिक्री की सूचना मिली थी।