आगरा में प्रेम में नाकाम युवक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर सुसाइड करने की कोशिश की
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के अब्बास नगर में एक युवक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर सुसाइड करने की कोशिश की। साहिल नाम के युवक ने वीडियो में आत्महत्या की बात करते हुए एक साथ कई टैबलेट खाए।
पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली, उन्होंने तुरंत कार्रवाई की और साहिल को बचाया। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र दुबे के निर्देश पर डिवीजन चौकी प्रभारी अरुण बिल्गैया ने अपनी टीम के साथ साहिल के घर पहुंचकर उसे बचाया।