ब्रज रत्न अवार्ड 2026: आगरा में 12 विभूतियों को मिलेगा सम्मान - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 6 फ़रवरी 2026

ब्रज रत्न अवार्ड 2026: आगरा में 12 विभूतियों को मिलेगा सम्मान

ब्रज रत्न अवार्ड 2026: आगरा में 12 विभूतियों को मिलेगा सम्मान

आगरा:-इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘ब्रज रत्न अवार्ड’ के 9वें संस्करण में ब्रज मंडल की 12 विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। कला, साहित्य, संगीत, अभिनय, खेल और समाजसेवा जैसे विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन विभूतियों को 12 फरवरी को होटल जेपी पैलेस कन्वेंशन सेंटर, आगरा में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

इस समारोह के मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान तथा विशिष्ट अतिथि केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल होंगे, जो चयनित अवार्डियों को सम्मानित करेंगे।

सम्मानित होने वाली विभूतियां:

- पद्मश्री फ्रेडरिक इरिना ब्रूनिंग – गौसेवक
- आईपीएस नवनीत सिकेरा – उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा
- स्व. शैलेन्द्र कुमार – हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार
- संतोष आनंद – प्रख्यात गीतकार
- पंकज कालरा – फिल्म एवं टीवी अभिनेता
- हेमंत बृजवासी – गायक
- डॉ. (ब्रिगेडियर) अमरजीत सिंह – चिकित्सक, शिक्षक एवं पूर्व सैन्य अधिकारी
- प्रो. डॉ. शशि तिवारी – साहित्यकार एवं कवयित्री
- डॉ. नीलू शर्मा – कथक नृत्यांगना एवं तबला वादन
- सोनिया शर्मा – पैराशूटर
- भगवताचार्य पं. मृदुलकांत शास्त्री
- डॉ. आर. सी. मिश्रा – वरिष्ठ न्यूरोसर्जन

video

Pages