सादाबाद में मिलिट्री इंजीनियर की हत्या: बदमाशों ने की फायरिंग, मौके पर ही मौत - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 6 फ़रवरी 2026

सादाबाद में मिलिट्री इंजीनियर की हत्या: बदमाशों ने की फायरिंग, मौके पर ही मौत

सादाबाद में मिलिट्री इंजीनियर की हत्या: बदमाशों ने की फायरिंग, मौके पर ही मौत

आगरा कैंट के मिलिट्री इंजीनियर विंग में तैनात अखिलेश की सादाबाद में पेशी के बाद आगरा लौटते समय हत्या कर दी गई। आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर बदमाशों ने उनकी कार को घेर लिया और फायरिंग की। अखिलेश जान बचाने के लिए कार से उतर गए, लेकिन बदमाशों ने उनका पीछा किया और कई राउंड फायरिंग की, जिससे उनकी मौत हो गई।

अखिलेश सादाबाद के गांव समदपुर के रहने वाले थे और उनके पिता भी फौज से रिटायर हैं। घटना के बाद एएसपी रामनाथ कुशवाह और सीओ अमित पाठक सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है और जल्द ही उन्हें पकड़ने का दावा किया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में आक्रोश है।

video

Pages