विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न
आगरा - अपर जिलाधिकारी (नगर) यमुनाधर चौहान की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के सम्बन्ध में बैठक हुई सम्पन्न। बैठक में बीएलओ को दावे-आपत्ति संग्रह करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में उपस्थित समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण- 2026 के दृष्टिगत दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि्- 06-01-2026 से 06-02-2026 तक की सूचना उपलब्ध करायी गयी। अपर जिलाधिकारी (नगर) ने निर्देश दिए कि बी०एल०ओ० अपने से संबंधित मतदेय स्थलों पर बैठे एवं आमजनता का सहयोग प्रदान करते हुए सहायता प्रदान करें।