नेकपुर गांव में 7 रैट स्नेक को बचाया, वाइल्डलाइफ एसओएस ने किया रेस्क्यू
आगरा - आगरा जिले के खंदौली ब्लॉक के नेकपुर गांव में ईंटों के ढेर से वाइल्डलाइफ एसओएस रैपिड रिस्पांस यूनिट ने सात रैट स्नेक को सफलतापूर्वक बचाया। ये सांप एक निर्माण स्थल पर पाए गए, जहां वर्तमान में एक मंदिर का निर्माण हो रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों में डर का माहौल बन गया।
ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण स्थल पर ईंटों के ढेर के अंदर बड़े-बड़े सांप छिपे हुए देखे गए। ग्रामीणों और साँपों, दोनों के लिए संभावित खतरे को समझते हुए, लोगों ने तुरंत वाइल्डलाइफ एसओएस की आपातकालीन हेल्पलाइन पर संपर्क किया और तत्काल सहायता मांगी।