यूजीसी रेगुलेशन एक्ट 2026 के विरोध में क्षत्रिय करणी सेना का ऐलान
आगरा में क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने यूजीसी रेगुलेशन एक्ट 2026 के विरोध में प्रेसवार्ता की। उन्होंने इस कानून को संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 21 का उल्लंघन बताते हुए भाजपा को वोट न देने की शपथ दिलाई और 8 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़े आंदोलन का ऐलान किया।
डॉ. शेखावत ने कहा कि यह कानून सामान्य वर्ग (सवर्ण समाज) के हितों की रक्षा नहीं करता है और सरकार को इसे वापस लेना चाहिए। उन्होंने 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा और सरकार से एक्ट वापस लेने की मांग की।