आगरा में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आगरा की डौकी पुलिस ने एक युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी सूरज पुत्र भरत सिंह को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को कोलारा झील के पास से पकड़ा गया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
यह मामला 25 जनवरी को थाना डौकी में दर्ज किया गया था, जब नगला भोला निवासी रामावतार पुत्र छविराम ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सूरज ने उनकी पत्नी को परेशान किया और आत्महत्या के लिए उकसाया, जिसके बाद उनकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी।