आगरा के कोल्डस्टोर में लगी भीषण आग, आलू जलकर हुए राख
आगरा के डौकी क्षेत्र के गांव गेहनू में अमर सिंह राना का रामाशीष कोल्ड स्टोरेज में मंगलवार सुबह आग लग गई। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोग और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए, लेकिन हवा चलने से आग ने विकराल रूप ले लिया और कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग आग की लपटों में घिर गई।