आगरा में जनगणना 2027 शुरू, 33 सवाल पूछे जाएंगे - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 25 फ़रवरी 2026

आगरा में जनगणना 2027 शुरू, 33 सवाल पूछे जाएंगे

आगरा में जनगणना 2027 शुरू, 33 सवाल पूछे जाएंगे

आगरा। जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार की जनगणना पूरी तरह से डिजिटल और पेपरलेस कराई जाएगी। जनगणना का प्रथम चरण 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो रहा है जो कि 30 सितंबर 2026 तक चलेगा।

इस जनगणना में 33 सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें घर की संरचना और परिवार की स्थिति के साथ ही घर में सबसे ज्यादा खाने वाले अनाज की भी जानकारी ली जाएगी। मकान कच्चा है या पक्का, दीवार और छत किस चीज की है, घर में कितने सदस्य हैं और घर का मुखिया पुरुष है या महिला, जैसे सवाल पूछे जाएंगे।

जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया कि यह जनगणना भारत की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद की 08वीं जनगणना होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी फील्ड ट्रेनर को गुणवत्तापूर्ण ट्रेनिंग कराई जाए।

जनगणना में शामिल होने वाले लोगों को मोबाइल एप के जरिए स्वयं अपना विवरण दर्ज करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए संबंधित एप डाउनलोड कर आवश्यक जानकारियां भरनी होंगी।

video

Pages