आगरा पुलिस ने YAKSH ऐप की समीक्षा की, अपराधियों पर नकेल कसने के निर्देश - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 25 फ़रवरी 2026

आगरा पुलिस ने YAKSH ऐप की समीक्षा की, अपराधियों पर नकेल कसने के निर्देश

आगरा पुलिस ने YAKSH ऐप की समीक्षा की, अपराधियों पर नकेल कसने के निर्देश

आगरा। पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ "YAKSH ऐप" के सफल संचालन के संबंध में समीक्षा गोष्ठी आयोजित की। इस गोष्ठी में पुलिस आयुक्त दीपक कुमार (IPS) ने अपर पुलिस आयुक्त, समस्त पुलिस उपायुक्त, कानूनी व्यावस्था और तकनीक आधारित पुलिसिंग को सुदृढ़ करने हेतु उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा नवनिर्मित AI आधारित "YAKSH/यक्ष" ऐप के सफल क्रियान्वयन के संबंध में महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठी की।

गोष्ठी में YAKSH ऐप के माध्यम से संचालित बीट सत्यापन, डेटा फीडिंग, मॉनिटरिंग एवं फील्ड अनुपालन की प्रगति का विस्तृत परीक्षण किया गया। पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को "YAKSH/यक्ष" ऐप के कुशल संचालन एवं यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ करने हेतु निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिए:

- प्रत्येक थाने के बीट कर्मचारी अपराधियों का फोटो, वॉइस सैंपल और अन्य सटीक जानकारी शुद्धता के साथ अपलोड करें।
- अपने क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों और टॉप-10 अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी व निरंतर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
- यदि कोई अपराधी अपना निवास स्थान बदलता है, तो ऐप के माध्यम से तत्काल संबंधित बीट कर्मचारी को अलर्ट भेजकर सत्यापन कराया जाए।
- लाइसेंसी शस्त्रों एवं कारतूसों का मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन ऐप के माध्यम से पूर्ण किया जाए।
- संदिग्धों की पहचान हेतु ऐप में उपलब्ध AI-Powered Facial Recognition और Voice Search तकनीक का अधिकतम उपयोग किया जाए।

video

Pages