20 फरवरी को अवध बैंकट हॉल, संजय पैलेस में वृहद ऋण वितरण शिविर का होगा आयोजन।
कृषि और एमएसएमई क्षेत्र की विभिन्न केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के अंतर्गत किया जाएगा ऋण वितरण।
आगरा:-लीड बैंक मैनेजर ऋषिकेश बनर्जी ने अवगत कराया है कि राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, उत्तर प्रदेश द्वारा सभी बैंकों को दिनांक 20 फरवरी 2026 को प्रदेश के सभी जनपदों में वृहद ऋण वितरण शिविर आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके तहत दिनांक 20 फरवरी 2026 को केनरा बैंक जिला अग्रणी बैंक द्वारा अवध बैंकट हॉल, संजय पैलेस में वृहद ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कृषि और एमएसएमई क्षेत्र की विभिन्न केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के अंतर्गत ऋण वितरण किया जाएगा।
उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, ओडीओपी योजना, पीएम सूर्य घर योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना और पीएम मुद्रा योजना प्रमुख रहेंगी। चयनित लाभार्थियों को चेक के माध्यम से ऋण दिए जाएंगे और उनके उत्पादों के स्टाल भी लगाए जाएंगे।