हमारा आंगन हमारे बच्चे एवं बाल उत्सव कार्यक्रम का आयोजन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2026

हमारा आंगन हमारे बच्चे एवं बाल उत्सव कार्यक्रम का आयोजन

हमारा आंगन हमारे बच्चे एवं बाल उत्सव कार्यक्रम का आयोजन 

जनपद आगरा:- बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान में आरबीएस महाविद्यालय में हमारा आंगन हमारे बच्चे एवं बाल उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डायट आगरा अनिरुद्ध यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों के विकास में आंगनवाड़ी, बाल वाटिका के साथ विद्यालय के शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है और आज यहां उत्कृष्ट कार्य करने वाले हितधारकों सम्मानित किए जा रहे नोडल शिक्षक, शिक्षक संकुल, आंगनबाड़ी कार्यकत्रि एवं शिक्षामित्र सभी बधाई के पात्र हैं। बालिका शिक्षा के अंतर्गत में आज मेरे बदलाव की कहानी एवं कॉमिक्स प्रतियोगिता का आयोजन कर जनपद स्तर पर पांच पांच छात्र-छात्राओं का चयन किया गया इसमें मेरे बदलाव की कहानी में न्यू आगरा की छात्रा इल्मा ने प्रथम, भाकर खैरागढ़ की निशा छात्रा ने द्वितीय, कंपोजिट विद्यालय डायट परिसर नगर क्षेत्र की छात्रा आलिया ने तृतीय, कंपोजिट विद्यालय खैरागढ़ की छात्रा मरजीना ने चतुर्थ एवं गढ़ी रामी खंदौली की छात्रा काव्या ने पंचम स्थान प्राप्त किया। कॉमिक्स प्रतियोगिता में एत्मादपुर की छात्रा निधि ने प्रथम, नगर क्षेत्र की छात्रा नेहा ने द्वितीय, खेरागढ़ की छात्रा आफरीन ने तृतीय, अकोला की छात्रा भावना ने चतुर्थ एवं जगनेर की छात्रा गुंजन ने पंचम स्थान प्राप्त किया ।प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र स्मृति चिन्ह एवं स्टेशनरी देकर सम्मानित किया गया जिन्हें मंडल स्तर पर जनपद का प्रतिशत करने का अवसर प्राप्त होगा। साथ ही शेष सभी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम में प्रत्येक विकास क्षेत्र से एक-एक ईसीसीई एजुकेटर, एक नोडल शिक्षक, शिक्षामित्र, बाल वाटिका के एक निपुण बालक/ बालिका, एक संकुल शिक्षक, एक एक आंगनवाड़ी, सुपरवाइजर एवं सीडीपीओ को सम्मानित किया गया।  एवं प्रत्येक विकास क्षेत्र से बालिका शिक्षा के ब्लॉक नोडल शिक्षक शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर बोलते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र कुमार गोंड ने कहा इस प्रकार का आयोजन जहां एक और बच्चों के मनोबल को बढ़ाते हैं वहीं उनकी प्रतिभा को मंच पर आने से शिक्षकों का उत्साह वर्धन होता है। जनपद स्तर पर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ सभी प्रतिभाग करने वाले छात्राएं भी बधाई के पात्र हैं। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्माण संजीव कुमार सत्यार्थी, लक्ष्मी शर्मा, जिला समन्वयक प्रशिक्षण कुलदीप तिवारी, मास्टर ट्रेनर अशोक कुमार जनपद नोडल मीना पुष्कर ने किया। कार्यक्रम का संचालन डायट प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार वार्ष्णेय एवं शिक्षिका किरन यादव ने किया। कार्यक्रम में जनपद नोडल हमारा आंगन हमारे बच्चे एसआरजी प्रीति सिंह, मास्टर ट्रेनर प्रियंका गौतम, अनिल कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा इस अवसर पर प्रवक्ता कल्पना सिन्हा डॉ अनुराग शर्मा सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।

video

Pages