छत्रपति शिवाजी महाराज की 400वीं जयंती पर ऐतिहासिक घोषणा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2026

छत्रपति शिवाजी महाराज की 400वीं जयंती पर ऐतिहासिक घोषणा

छत्रपति शिवाजी महाराज की 400वीं जयंती पर ऐतिहासिक घोषणा

आगरा:-महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आगरा किले में ऐलान किया कि 2030 में छत्रपति शिवाजी महाराज की 400वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगरा किले लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब भारत में मुगलों का इतिहास नहीं पढ़ाया जाएगा, बल्कि स्वराज और स्वाभिमान का इतिहास पढ़ाया जाएगा। फडणवीस ने बताया कि कोठी मीना बाजार में प्रस्तावित छत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक-संग्रहालय के निर्माण की कार्यवाही अंतिम चरण में है।

विस्तार से देखें तो, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि पिछले सात दशकों तक एनसीईआरटी की पुस्तकों में मुगल साम्राज्य को 17 पृष्ठ दिए गए, जबकि मराठा साम्राज्य के लिए केवल एक पैराग्राफ था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि नई पाठ्यचर्या में मराठा साम्राज्य को 20 पृष्ठों का स्थान मिला है।

फडणवीस ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज सूर्य की किरण की तरह थे, जिन्हें कोई रोक नहीं सकता। जिन मराठों को कुचलने के इरादे से औरंगज़ेब महाराष्ट्र आया, वहीं उसकी कब्र बनी। शिवाजी महाराज केवल राजा नहीं, एक विचार थे। एक ऐसा विचार जिसने भारत को स्वतंत्रता की चेतना दी। यह इतिहास ब्रिटिश काल में योजनबद्ध तरीके से पाठ्य पुस्तकों से हटाया गया, जिसे अब पुनः स्थापित किया जा रहा है।

video

Pages