फतेहपुर सीकरी में 22 सड़कों का कायाकल्प, 294.68 लाख रुपये की स्वीकृति
आगरा:-फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र में 22 सड़कों का कायाकल्प होने जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक चौधरी बाबूलाल के प्रयासों से क्षेत्र की 30.54 किलोमीटर लंबाई के 22 सड़क मार्गों का कायाकल्प किया जाएगा। इन विकास कार्यों पर करीब 294.68 लाख रुपये (लगभग 295 लाख रुपये) की धनराशि स्वीकृत की गई है।
इन सड़कों में शामिल हैं - कुकथला से नागर मार्ग, फतेहपुर सीकरी-कागारौल मार्ग से उन्देरा मार्ग, मंडी मिर्जा खां से सौनोठी वाया बन्दरौली मार्ग, एनएच-11 बरौदा सदर से डाबली मार्ग तक संपर्क मार्ग, रायभा से कठवारी मार्ग, नगला सदले से मंगलानी गुर्जर मार्ग आदि। इन मार्गों के सुधारीकरण से न केवल यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि व्यापार, कृषि और दैनिक आवागमन में भी सुविधा मिलेगी।