आगरा को मिल रहा है आधुनिक एयरपोर्ट, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होगा नामकरण - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 19 फ़रवरी 2026

आगरा को मिल रहा है आधुनिक एयरपोर्ट, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होगा नामकरण

आगरा को मिल रहा है आधुनिक एयरपोर्ट, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होगा नामकरण

आगरा को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन और हवाई संपर्क के लिहाज़ से बड़ी सौगात देने की दिशा में बुधवार को अहम कदम उठाया गया, जब केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल की अध्यक्षता में हुई आगरा हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक में धनौली स्थित निर्माणाधीन न्यू सिविल एन्क्लेव की प्रगति समेत कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में सबसे अहम प्रस्ताव ये रहा कि नये एयरपोर्ट का नाम पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जाए, जिस पर समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की।

नए एयरपोर्ट में 19 चेक-इन काउंटर, 3 एरोब्रिज, मल्टीलेवल पार्किंग, ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन, सोलर प्लांट, डिजी यात्रा सिस्टम, रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसी अत्याधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। लगभग 441.79 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हो रहे इस आधुनिक एयरपोर्ट प्रोजेक्ट का लगभग 55 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है और इसे 30 सितंबर 2026 तक पूर्ण कर हैंडओवर करने का लक्ष्य निर्धारित है।

video

Pages