राजकीय बाल गृह में सुलेख और कला प्रतियोगिता का आयोजन
आगरा के राजकीय बाल गृह में बच्चों के बीच सुलेख और कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशानिर्देश पर आयोजित की गई थी।
सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा, विनीता सिंह-1 ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के प्रति उत्प्रेरित करना है। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ बच्चे को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह 22 फरवरी 2026 को बृहद विधिक साक्षारता /सेवा शिविर (मेगा शिविर) के दिन प्रदान किया जाएगा।