22 फरवरी को आगरा में वृहद विधिक साक्षरता मेगा शिविर का आयोजन
आगरा में 22 फरवरी को खंदारी कैंपस में वृहद विधिक साक्षरता मेगा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य निर्बल वर्गों, दिव्यांगों और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करना है।
मेगा शिविर में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। आमजन से आग्रह किया गया है कि वे अधिक संख्या में पहुंचकर जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।