मानव मूल्य समय काल परिस्थिति पर निर्भर नहीं -अनिरुद्ध यादव
आगरा:-जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा में आज जनपद के समस्त एआरपी, एसआरजी एवं डाइट मेंटर्स हेतु सार्वभौमिक मानव मूल्य पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य डायट आगरा अनिरुद्ध यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया । इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मानव मूल्यों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है और मानव मूल्य समय काल एवं परिस्थिति पर निर्भर नहीं करते। आज के कार्यक्रम के संदर्भ दाता हिंदुस्तान कॉलेज आफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी मथुरा सेइस अवसर पर डॉ. ममता शर्मा ने सत्र का शुभारंभ करते हुए 'समग्र विकास में शिक्षा की भूमिका' पर व्याख्यान दिया जिसमें उन्होंने बताया की शिक्षा का उद्देश्य मानव में निश्चित मानवीय आचरण से जीने की योग्यता विकसित करना है. मानव सही समझ संबंध एवं सुविधा के आधार पर ही मानवीय चेतना में जी कर तृप्ति हो पता है सत्र को आगे ले जाते हुए डॉ. युधिष्ठिर सिंह ने मानव के जीने के चार स्तरों पर चर्चा की जिसमें पहला मानव में व्यवस्था, दूसरा परिवार में व्यवस्था, तीसरा समाज में व्यवस्था और चौथा प्रकृति में व्यवस्था को शुरू करते हुए बताया कि मानव केवल शरीर मात्र नहीं है वह चैतन्य और शरीर का सह अस्तित्व है जिनकी आवश्यकताएं भिन्न-भिन्न है। परिवार व्यवस्था के तहत उन्होंने बताया की परिवार में यदि 9 भावों (विश्वास, सम्मान, ममता, वात्सल्य, गौरव, कृतज्ञता तथा प्रेम) के साथ सभी पारिवारिक जनों का जीना हो पता है तो परिवार में भी सामंजस्य बना रहता है उन्होंने बताया कि वर्तमान परिपेक्ष में हम सभी को अपने बच्चों को सार्वभौमिक मानव मूल्य पर संस्कारित एवं सुशिक्षित करने की आवश्यकता है भौतिकतावादी वस्तुएं इकट्ठी करना तथा सुख सुविधाओं पर आश्रित हो जाना मानव मूल्य नहीं है । बल्कि की जीवन में ऐसा कार्य जो हमें आत्म संतुष्टि एवं खुशी देता हो वही सच्चा मानव मूल्य है और जब हमारी वजह से दूसरों को खुशी मिलती है तब इसका प्रभाव और बेहतर होता है और वास्तविक मानव मूल्य यही है। इस अवसर पर नोडल प्रभारी डॉ. मनोज कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि जनपद के समस्त एआरपी , एसआरजी तथा डाइट मेंटर्स हेतु इस एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में डायट सभागार में किया गया है ।जिसमें जनपद से 70 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम में सह नोडल प्रभारी लक्ष्मी शर्मा, कल्पना सिन्हा, संजीव कुमार सत्यार्थी, अनिल कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, यशपाल सिंह, रंजना पांडे, अबू मुहम्मद आसिफ, डॉ दिलीप कुमार गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहा।