थाना न्यू आगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 23 वर्षों से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 26 फ़रवरी 2026

थाना न्यू आगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 23 वर्षों से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

थाना न्यू आगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 23 वर्षों से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

थानाध्यक्ष योगेश कुमार बेहतरीन पुलिसिंग के लिए जाने जाते हैं

आगरा:- थाना न्यू आगरा पुलिस टीम ने 23 वर्षों से धोखाधड़ी के मुकदमे में फरार चल रहे 10,000 के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का नाम प्रवीण कुमार पुत्र सुभाषचंद निवासी आवास विकास कॉलोनी, थाना सिकन्दरा, आगरा है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त प्रवीण कुमार वर्ष 2002 से धोखाधड़ी के मामले में फरार था और वेश बदल-बदलकर दिल्ली में टैक्सी/ऑटो चलाने का काम कर रहा था। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर आईएसबीटी के लोहे के पुल के पास से उसे गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ  न्यू आगरा में 2002 में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष योगेश कुमार, उ0नि0 अंकुर राठी, उ0नि0 शिवम सिंह, उ0नि0 गुलबीर सिंह और उ0नि0 हिमांशु पाण्डेय शामिल थे।

थानाध्यक्ष योगेश कुमार की बेहतरीन पुलिसिंग की चर्चा है! उन्होंने थाना न्यू आगरा का चार्ज लेते ही 23 साल से फरार आरोपी प्रवीण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी इस कार्रवाई से साफ है कि वह अपराधियों के खिलाफ सख्त हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते।

video

Pages